[Hindi] सप्ताह के अंत में दिल्ली में अच्छी मॉनसूनी बारिश के आसार

July 14, 2016 2:44 PM|

Delhi monsoon rain The Hindu 600दिल्लीमें बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर मॉनसूनी बौछारें दर्ज की गईं। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम ही रही। बुधवार की सुबह 8:30 बजे से विगत 24 घंटों की अवधि में दिल्ली के पालम मौसम केंद्र पर 16 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।

आज सुबह लगभग 9 बजे से दिल्ली के दक्षिणी-मध्य भागों विशेषकर आश्रम, लाजपत नगर और आसपास के इलाकों में अच्छी मॉनसूनी बारिश दर्ज की गई।

बारिश की तीव्रता में अगले कुछ दिनों के दौरान बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में दिल्ली और आसपास के शहरों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम मॉनसूनी बौछारें दर्ज किए जाने की संभावना है। कुछ भागों में भारी वर्षा भी हो सकती है।

स्काइमेट के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत के भागों में बारिश में बढ़ोत्तरी का प्रमुख कारण है मॉनसून ट्रफ का उत्तरवर्ती होना। जैसे-जैसे मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर में बढ़ रही है, उत्तर भारत के मौसम में बदलाव दिखाई देना शुरू हो गया है। मॉनसून की अक्षीय रेखाउत्तर प्रदेशके दक्षिणी-मध्य भागों पर बने चक्रवाती क्षेत्र के बीच से गुज़र रही है।

अब यह मॉनसून रेखा उत्तर में आगे बढ़ते हुए हिमालय के तराई के करीब पहुंचेगी और यह उत्तर भारत के मैदानी भागों के भी नजदीक बनी रहेगी जिससे अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों में मॉनसूनी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इसके अलावा उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब एक नया पश्चिमी विक्षोभ आता दिखाई दे रहा है। इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से दिल्ली सहित आसपास के सभी भागों में सप्ताह के अंत में व्यापक वर्षा दर्ज की जाएगी।

तब तक राष्ट्रीय राजधानी और इससे सटे शहरों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। छिटपुट बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में कमी भले ही कमी आई है लेकिन अधिक आर्द्रता के चलते दिल्ली वालों को उमस परेशान कर रही है।

Image Credit: The Hindu

 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 11, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on:
thumbnail image
गुजरात में पारा 40°C पार जाने की संभावना, कुछ इलाकों में लू चलने के आसार

गुजरात प्री-मानसून सीजन में भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। यहां गर्मी मार्च की शुरुआत से ही तेज़ी पकड़ने लगती है और अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचती है

posted on: