[Hindi] गया, पटना, रांची में 30 अप्रैल और 1 मई को होगी बारिश

April 28, 2017 6:03 PM|

Bihar jharkhand Rainदेश के पूर्वी राज्यों विशेषकर पूर्वीउत्तर प्रदेश,बिहारऔरझारखंडमें बीते लंबे समय से मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है जिसके चलते इलाहाबाद से लेकर गया तक गर्मी से राहत नहीं मिली है। हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम करवट लेने वाला है जिससे इन भागों में जल्द ही प्री-मॉनसूनी वर्षा देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। यह सिस्टम इस समय लो एल्टिट्यूड पर आगे बढ़ रहा और यही अगले 24 घंटों के बाद पूर्वी राज्यों में अपना प्रभाव दिखा सकता है।

पूर्वी भारत के भागों में इस सिस्टम का प्रभाव 29 अप्रैल से शुरू होगा और अगले 3 दिनों तक बारिश के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के साथ आने वाली आर्द्र पश्चिमी हवाओं के चलते झारखंड और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है, जो बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं को आकर्षित करेगा। इन्हीं दोनों सिस्टमों के प्रभाव से पूर्वी भारत में बादल बढ़ेंगे और बारिश देखने को मिलेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश केकुशीनगर,गोरखपुर, देवरिया, सलेमपुर, गाजीपुर,वाराणसीऔर आजमगढ़ जैसे तराई वाले और पूर्वी जिलों में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के लिए मौसम अनुकूल है। शेष पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। तापमान में हल्की गिरावट और हवाओं में नमी बढ़ने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

बिहार की राजधानीपटनासहित गया,पुर्णिया,भागलपुरऔर मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में 30 अप्रैल और 1 मई को वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।झारखंडमें भी मौसम का मिजाज़ कुछ इसी तरह का रहेगा और इसी दौरानरांची,धनबाद,जमशेदपुरऔरबोकारोमें गरज के साथ कुछ स्थानों पर बौछारें गिरने की संभावना है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

फिलहाल पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम बेहद गर्म बना हुआ है और यह क्षेत्र इस समय देश के सबसे गर्म क्षेत्रों में शुमार किए जा सकते हैं क्योंकि बीते कई दिनों से जारी शुष्क मौसम के चलते तापमान काफी अधिक बना हुआ है और दिन में लू जैसे हालत के चलते लोग परेशान हैं। लेकिन इस परेशानी में जल्द कमी आने वाली है। मौसमी परिदृश्य में बदलाव कल से दिखाई देगा और 30 अप्रैल तथा 1 मई की बारिश के चलते पारा कुछ कम होगा तथा गर्मी से राहत मिलेगी।

Image credit: PatnaDaily

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image