[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में 8 मार्च से फिर आएगी बारिश, फिलहाल शुष्क मौसम

March 5, 2018 6:09 PM|

Snowfall-shimlaकश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले दिनों अच्छी बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिली है। फिलहाल पर्वतीय राज्यों में मौसम देने वाला पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे निकल गया है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक इन भागों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर दिन के तापमान में व्यापक कमी आई। अब इसमें हल्की वृद्धि हो सकती है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च से 4 मार्च के बीच कई जगहों पर अच्छी वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तराखंड में 3-4 मार्च को कुछ स्थानों वर्षा और एक-दो जगहों पर हिमपात का नज़ारा दिखा। सर्दी के जाने के बाद बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे। फिलहाल मौसम साफ और शुष्क हो गया है और तीनों पर्वतीय राज्यों में ऊंचे स्थानों पर बर्फ की सफ़ेद चादर दिखाई दे रही है।

[yuzo_related]

बर्फबारी के प्रभाव से ऊंचे स्थानों विशेषकर पहलगाम, गुलमर्ग, शिमला, धर्मशाला में तापमान सामान्य से नीचे पहुँच गया है। कटरा, शिमला और देहारादून जैसे स्थानों पर यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है। अगले 2-3 दिनों तक शुष्क मौसम को देखने हुए इसमें हल्की वृद्धि होने की संभावना है।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 मार्च की शाम तक जम्मू कश्मीर के करीब पहुँच सकता है। इसके प्रभाव से 8 और 9 मार्च को जम्मू कश्मीर में अधिकांश जगहों पर बारिश होने या बर्फ गिरने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात फिर से देखने को मिल सकती है। हालांकि इस बार तीव्रता पिछले दौर जितनी नहीं होगी।

Image credit: Ahataxis

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: