[Hindi] कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 30 अप्रैल से बारिश और बर्फ़बारी के आसार

April 29, 2019 11:53 AM|

उत्तर भारत की तरफ एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह सिस्टम इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के पास पहुँच गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसमी सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों पर कल यानि30अप्रैल से बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी यह पश्चिमी विक्षोभ बारिश दे सकता है। राज्य में 1 मई से बारिश वाले बादल आएंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की हल्की फुहारें देखने को मिलेंगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी हिस्सों पर हल्की बर्फ़बारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। 

मौसम में इस बदलाव से जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दिन के तापमान में3से4डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे इन राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम थोड़ा ठंडक भरा होने के साथ-साथ सुहावना होने की उम्मीद है।

वैष्णो देवी सहित कटरा में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बावजूद इन तीनों राज्यों में भारी बारिश या बादल फटने की घटनाएं देखने को नहीं मिलेंगी।

संभावित मौसमी हलचल को देखते हुए इस बात की आशंका है कि कुछ रास्ते अवरुद्ध हो जाएंगे, जिससे पहाड़ों की ओर जाने वाले पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इन मौसमी गतिविधियों के कारण भूस्खलन होने का खतरा नहीं है। ज़ाहिर है यातायात बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा।

Also Read In English: KASHMIR, HIMACHAL AND UTTARAKHAND TO WITNESS RAIN AND SNOW BETWEEN APRIL 30 AND MAY 2

स्काइमेट के अनुसार,एक लम्बे अंतराल के बाद एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों को प्रभावित करने वाला है। इस सिस्टम का बड़ा असर उत्तर भारत के मैदानी भागों में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि उत्तरी पंजाब और हरियाणा में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश कीगतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Image Credit: Scroll.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: