[Hindi] उत्तर प्रदेश में 22 मई से शुरू हो सकता है प्री-मॉनसूनी बारिश का नया दौर

May 20, 2019 6:31 PM | Skymet Weather Team

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बदला हुआ मौसम देखने को मिल रहा है। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारा सामान्य से नीचे रहा है, वहीं राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में पारा सामान्य के आसपास बना रहा। तापमान में कमी होने के बावजूद इन इलाकों में मौसम गर्मी अपने चरम पर है।

कल यानि 19 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 39.8 डिग्री, अलीगढ़ में सामान्य से 4 डिग्री नीचे 36.4 डिग्री सेल्सियस, मध्य उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामान्य से 2 डिग्री कम 38.2 डिग्री तथा राजधानी लखनऊ का तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री कम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 38.9 डिग्री और प्रयागराज का भी तापमान सामान्य से 1 डिग्री वृद्धि के साथ 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों तक राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उसके बाद 22 से 23 मई को आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद और नोएडा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। राज्य के बाकी शहरों में भी छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र के शहरों में कुछ दिनों पहले हुई धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियां हुई थीं उसके बाद से राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ। जिससे यहां के लोगों को गर्मी और लू जैसी स्थिति से राहत थी।

स्काइमेट के अनुसार, 22-23 मई के दौरान होने वाली बारिश से तपमान में कुछ कमी होने के आसार हैं। इस दौरान मौसम सामान्य बने रहने के साथ ही लू के प्रकोप से राहत रहेगी।

Image credit: Knocksense

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES