[Hindi] कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कल से अच्छी बारिश का नया दौर

April 18, 2018 6:06 PM|

Rain in Himachal Pradeshजम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज मौसम शांत है। उत्तराखंड में भी आंशिक बादलों के बीच विशेष मौसमी हलचल नहीं आज नहीं हुई। हालांकि कल से फिर से मौसम में बदलाव होगा और कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा शुरू होगी। कल दोपहर बाद उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में मौसम बदलेगा और अगले 48 घंटों तक अच्छी बारिश कई जगहों पर देखने को मिल सकती है।

पहले से बारिश दे रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में निकल गया है जिसके चलते बुधवार को बारिश की गतिविधियों में कुछ विराम लगा। लेकिन इस मौसम में कल से फिर बदलाव आयेगा क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ कल जम्मू कश्मीर के पास पहुँच जाएगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश के चलते पहाड़ी स्थानों पर भूस्खलन की आशंका है। साथ ही भारी बारिश से कुछ रास्तों में मलबे का ढेर इकठ्ठा हो सकता है। इसके मद्देनज़र पर्यटकों को अगले 2-3 दिनों तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की यात्रा पर नहीं निकलना चाहिए ताकि किसी विपरीत मौसमी स्थिति का सामना ना करना पड़े।श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग,धर्मशाला, शिमला, लाहौल स्पीति,नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर 19-20 अप्रैल को मौसम चुनौती भरा बना रहेगा।

[yuzo_related]

ऐसे में पर्यटकों को कम से कम 21 अप्रैल तक इन स्थानों के लिए यात्रा की अपनी योजना फिलहाल टाल देनी चाहिए। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते कश्मीर और हिमाचल के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि उत्तराखंड में अभी भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

अगले 48 से 72 घंटों के दौरान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट होगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 21-22 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा और बारिश बंद हो जाएगी।

Image credit: Rediff.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: