[Hindi] पंजाब से पटना तक घना कोहरा, यातायात व्यवस्था चरमराई, कल भी राहत नहीं

January 4, 2018 7:40 PM|

Fog in North Indiaसमूचा उत्तर भारत लंबे समय से घने कोहरे की गिरफ्त में है। पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक लंबे समय से घना कोहरा जारी है और राहत देने को तैयार नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोहरा और बढ़ा है। यहाँ तक कि पूर्वोत्तर में त्रिपुरा तक घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। कोहरे के चलते ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वी भागों में दिन में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

कोहरा आमतौर पर तब अधिक होता है जब नमी ज्यादा हो, तापमान कम हो और हवा की रफ्तार ना के बराबर हो। पिछले दो-तीन दिनों से पंजाब से पूर्वोत्तर भारत तक यह सभी स्थितियां कोहरे के लिए अनुकूल रही हैं, जिसके चलते समूचे उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक घने कोहरे ने अपना शिकंजा और कस लिया है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह समय आमतौर पर घने कोहरे का है। लेकिन ऐसा कम ही होता है जब उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सम तक एक साथ कोहरा बादल बन के छा गया हो।

FOG IN INDIA
Image credit: IMD

फिलहाल अगले दो-तीन दिनों तक कोहरे का प्रभाव इसी तरह से जारी रहेगा जिससे इन सभी भागों में शीतलहर से भी राहत मिलने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। 48 घंटे के बाद उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ प्रभावी हो सकती हैं जो न सिर्फ नमी को कम करेंगी बल्की हवा की गति अधिक होगी जिससे कोहरा साफ होने में मदद मिलेगी।

[yuzo_related]

उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में छा रहे कोहरे की बात करें तो यहां लगभग पूरा दिसंबर घने कोहरे के साथ बीता है। जिससे रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। विशेष तौर पर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों से होकर आने वाली रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 10 से 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। कुछ गाड़ियां 24 से 48 घंटे तक विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। अनेक रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर और बिहार में पटना, गया, भागलपुर तथा पंजाब में जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, जबकि हरियाणा में हिसार, अंबाला और करनाल सहित अनेक शहर लंबे समय से डेरा जमाए कोहरे से परेशान हैं। सामान्य जनजीवन व्यापक रूप में प्रभावित हुआ है। फिलहाल अगले 2 दिनों तक घना कोहरा इसी तरह से बना रह सकता है। अगले दिनों के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ होंगी और इन सभी भागों में कोहरे से राहत मिलेगी। दिन की सर्दी में भी कुछ कमी आएगी।

Image credit: Photo Division

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: