[Hindi] बिहार और झारखंड में सर्दियों की पहली बारिश, तापमान में गिरावट

January 2, 2017 3:17 PM|

Bihar rain_Hindustan Times 600बिहारऔर उससे सटे हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्वीमध्य प्रदेशऔरझारखंडके कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। झारखंड के डाल्टनगंज में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह चक्रवाती सिस्टम अभी भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते झारखंड और उत्तरीछत्तीसगढ़में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। पूर्वीउत्तर प्रदेशऔर बिहार में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।

इस सीज़न में इन भागों यह पहली बार अच्छी बारिश हो रही है। बीते कुछ महीनों से पूर्वी भारत के यह राज्य वर्षा से वंचित रहे हैं और मौसम लगातार शुष्क बना रहा। पूर्वी राज्यों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी दिशा से गर्म और आर्द्र हवाएँ आ रही हैं। साथ ही उत्तर-पश्चिम से शुष्क और शीतल हवाएँ भी इन भागों में पहुँच रही हैं। दो विपरीत प्रकृति की हवाओं के आपस मिलने से यहाँ मौसम सक्रिय हुआ है। विपरीत प्रकृति और विपरीत दिशा की हवाओं के आपस में मिलने से ही बादल तेज़ी से बनते हैं। कहीं-कहीं तेज़ गर्जना वाले बादल भी विकसित हो सकते हैं।

बारिश के चलते इन भागों में बीते कई दिनों से जारी घने कोहरे से भी राहत मिल रही है। अगले कुछ दिनों के दौरान कोहरे में कमी रहेगी। छत्तीसगढ़ और उत्तरी मध्य प्रदेश में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पहले से ही दिन का तापमान कोहरे के चलते सामान्य से नीचे बना हुआ है जिससे कड़ाके की ठंड जारी है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image