[Hindi] मुंबई में जल्द शुरू हो सकती है भारी बारिश, मॉनसून का भी सामान्य समय में होगा आगमन

May 30, 2020 3:57 PM|

मुंबई में मार्च-अप्रैल और मई में बहुत कम बारिश होती है। इस साल भी प्री-मॉनसून सीज़न के इन तीन महीनों में मुंबई के लोगों को बमुश्किल ही बारिश देखने को मिली है। लंबे समय से मुंबई में मौसम गर्म और उमसभरा बना हुआ है जिससे लोगों को निश्चित ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच मुंबई में बारिश का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है क्योंकि अरब सागर में मौसम स्थितियाँ बदल रही हैं। अरब सागर के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पश्चिम-मध्य पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो जल्द ही कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। अगले 48 घंटों में यह डिप्रेशन और डीप डिप्रेशन भी बन सकता है। प्रभावित होने के साथ-साथ यह सिस्टम तटों के पास से ही गुजरात की तरफ बढ़ता रहेगा।

मुंबई में 1 जून से भारी बारिश

मुंबई में 31 मई यानि कल शाम से मौसम करवट ले सकता है। बादल आ सकते हैं और हवाओं में नमी कुछ और बढ़ सकती है। हालांकि 1 जून को प्री-मॉनसून की पहली अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। दक्षिण-तटीय महाराष्ट्र पर हवाएँ तेज़ हो जाएंगी और समुद्र में उथल-पुथल भी बढ़ जाएगी। मछुआरों सहित आम लोगों को भी सलाह है कि 5 जून तक समुद्र में न जाएं, क्योंकि तेज़ हवाओं के साथ समुद्र की ऊंची लहरें उठेंगी।

मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में 2 और 4 जून के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कुछ स्थानों पर बादलों की तेज़ गर्जना के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। हालांकि संभावित डिप्रेशन के कारण मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लोगों में इस बात का भय हो सकता है कि यह तूफान न बन जाए। लेकिन आपको बता दें कि इसके तूफान बनने का ख़तरा फिलहाल नहीं है।

अगले कुछ दिनों की इस प्री-मॉनसून वर्षा से तापमान में भारी गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। हालांकि 4 जून के बाद बारिश कम हो जाएगी। लेकिन उसके बाद भी अगले कुछ दिनों तक बारिश या गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं।

केरल में मॉनसून ने 30 मई को दे दी दस्तक

इस बीच जैसा अनुमान स्काइमेट ने लगाया था, केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। 30 मई को केरल में मॉनसून का आगमन हुआ, जो समय समय यानि 1 जून से 2 दिन पहले है। पश्चिम तटों पर मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल दिखाई दे रही है। इसलिए मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटों पर भी समय से या समय से पहले मॉनसून के आगमन की उम्मीद की जा सकती है।

Image Credit:The Economic Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: