[Hindi] वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह कड़ाके की ठंड के बीच शुष्क रहेगा मौसम

January 3, 2018 4:36 PM|

Vaishnodevi Weather

कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम सहित जम्मू कश्मीर के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। हालांकि तापमान में गिरावट का क्रम लगातार जारी है जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। इस समय कटरा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम साफ होने के चलते अगले 2-3 दिनों के दौरान सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भवन के आसपास न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी जिससे सर्दी और बढ़ जाएगी लेकिन भक्ति की भावना के चलते श्रद्धालुओं जोश यह सर्दी कम नहीं कर पाएगी।जम्मू कश्मीर में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in jammu and kashmir

इस बीच 4 या 5 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब होगा और राज्य के ऊंचे पर्वतीय स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी देगा। लेकिन कटरा सहित वैष्णो देवी धाम पर इस दौरान भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हालांकि बादल दिखाई देंगे जिससे दिन में धूप भी दिखाई नहीं देगी और दिन में पारा कम होने से दिन में भी सर्दी का प्रभाव बढ़ जाएगा। फिलहाल 4 जनवरी से पहले और 5 जनवरी के बाद आसमान भी साफ हो जाएगा।

[yuzo_related]

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी तरह के व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ेगा। वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस सप्ताह मौसम अनुकूल रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: