Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में सुबह घना कोहरा, हालांकि गणतन्त्र दिवस परेड में मौसम नहीं बनेगा बाधा

January 25, 2018 7:15 PM |

Delhi Republic day parate 2018दिल्ली और आसपास के शहरों में बुधवार को अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दिन में धुन्ध और आंशिक बादलों के चलते धूप का प्रभाव नहीं दिखा जिससे कई स्थानों पर दिन में भी शीतलहर जैसे हालत रहे। कुछ दिन पूर्व जहां राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था, मंगलवार की बारिश के बाद गिरकर सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे आ गया। इस बीच गणतन्त्र दिवस पर दिल्ली में खुशनुमा मौसम के आसार हैं।

बुधवार को दिल्ली में नरेला सबसे ठंडा स्थान रहा। यहाँ अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे 16.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पालम में सामान्य से 4 डिग्री कम 17.2 डिग्री और सफदरजंग में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में कल भी धुन्ध और बदल छाए रहे जिससे दिन का तापमान ऊपर नहीं जा पाया।

[yuzo_related]

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देने वाले मौसमी सिस्टम अब निष्प्रभावी हो गए हैं, जिससे अब साफ और शुष्क मौसम की संभावना है। आसमान साफ होने के चलते आने वाले दिनों में धूप का असर तेज़ होगा जिससे दिन के तापमान में क्रमशः वृद्धि देखने को मिलेगी जबकि ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

वातावरण में नमी अधिक होने और हवा की गति कम होने के चलते दिल्ली और इससे सटे शहरों नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में सुबह के समय कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप का असर बढ़ेगा और कोहरे में कमी आ जाएगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गणतन्त्र दिवस परेड के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल रहने की संभावना है।

राजपथ पर मौजूद दर्शक भारत की विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने वाली झांकियों का दीदार खुशनुमा मौसम के बीच सहजता से कर पाएंगे। फ्लाइपास्ट में भी कोहरा या धुन्ध कोई व्यवधान नहीं डालेगा। दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हल्की ठंडी और शुष्क हवाएँ भी चलती रहेंगी।

Image credit: Hangouts

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try