[Hindi] गुजरात में मॉनसून का प्रचंड रूप, कई शहरों में अथाह बारिश से जनजीवन प्रभावित

August 1, 2019 4:41 PM|

गुजरात में पिछले कई दिनों से मॉनसून ऐसा मेहरबान हुआ है कि आसमान से बारिश नहीं आफत बरस रही है। क्या बड़ौदा क्या कच्छ अधिकांश इलाकों में भीषण वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी गुजरात के पूर्वी भागों में, जिसे गुजरात रीजन कहा जाता है, वहाँ मॉनसून का तांडव देखने को मिला। बुधवार, 31 जुलाई की शाम को बड़ौदा में 556 मिलीमीटर की तबाही वाली बारिश हुई जिससे पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले बड़ौदा में एक दिन में सबसे अधिक बारिश 1957 में हुई थी जब शहर में 271.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इतनी भारी बारिश होने की स्थिति को बादल फटना ही माना जा सकता है। भीषण गर्जना वाले बादल जब बनते हैं उनमें कोई गतिविधि नहीं होती और एक ही स्थान पर बादल फट जाता है तब इस तरह अथाह बारिश रिकॉर्ड की जाती है। यही स्थिति बड़ौदा में देखने को मिली है।

Also read in English: AS VADODARA BREAKS ALL PREVIOUS RECORDS, HEFTY RAINS AHEAD FOR GUJARAT IN THE NEXT FEW DAYS

गुजरात के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान अहमदाबाद में 41 मिमी, वल्लभ विद्यानगर में 55 मिमी, सूरत में 44 मिमी, वलसाड में 32 मिमी, भावनगर में 27 मिमी, राजकोट में 22 मिमी, अमरेली में 30 मिमी, महुवा में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेरावल और पोरबंदर में 5 मिमी बारिश हुई है।

इस समय गुजरात से झारखंड तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके चलते आज यानि 1 अगस्त को भी गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में 2 और 3 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। कच्छ के पूर्वी भागों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। गुजरात राज्य में अधिकांश स्थानों पर 4 अगस्त से बारिश में व्यापक रूप में कमी आ जाएगी।

गुजरात में जून का पूरा महीना और जुलाई के अधिकांश दिनों में बारिश में भारी कमी रही है। लेकिन जुलाई के आखिरी दिनों में अच्छी बारिश से आंकड़ों में कुछ सुधार हुआ है। अब 1 जून से 1 अगस्त के बीच बारिश में कमी का आंकड़ा घटकर 20% पर आ गया है। हालांकि अगले दो-तीन दिनों के दौरान संभावित बारिश से आंकड़े सामान्य के आसपास आ जाएंगे।

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: