[Hindi] भागलपुर, पटना, पुर्णिया, सुपौल सहित बिहार के कई इलाकों जारी रहेगी भारी बारिश

July 3, 2018 7:05 PM|
Bihar-floods
File photo

Updated on July 3, 2018 at 6:30 PM: भागलपुर,पटना, पुर्णिया, सुपौल सहित बिहार के कई इलाकों जारी रहेगी भारी बारिश

मॉनसून की बारिश का पहला तेज़ झोंका बिहार पर टिक गया है। राज्य के उत्तरी जिलों में लंबे समय से अच्छी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अनुमान है कि अब बिहार के दक्षिणी भागों में भी बारिश तेज़ हो जाएगी। राजधानी पटना सहित गया में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि भागलपुर, पुर्णिया और सुपौल सहित उत्तरी जिलों में तेज़ बारिश जारी रहेगी।

मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय हिमालय के तराई क्षेत्रों में एक्टिव है जिससे बिहार में बारिश हो रही है। अगले 24 से 48 घंटों तक मॉनसून ट्रफ सक्रिय रहेगी जिससे दो-तीन दिन बारिश से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में कई नदियों में जलस्तर काफी ऊपर पहुँच गया है। साथ ही नेपाल की भारी बारिश का पानी भी नदियों के रास्ते बिहार आ रहा है।

Published on Jule 2, 2018, at 11:30 AM: बिहार के तराई क्षेत्रों में भीषण वर्षा, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, पुर्णिया में बाढ़ की आशंका

बिहार के उत्तरी भागों में इस समय मॉनसून सबसे अधिक मेहरबान है। हालांकि यह मेहरबानी राज्य के कई जिलों में लोगों के लिए आफत बनी हुई है। बीते दो-तीन दिनों से बिहार के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार देश भर में मॉनसून के आगमन के बाद मॉनसून वर्षा उन स्थानों पर सबसे अधिक होती है जहां मॉनसून की अक्षीय रेखा केन्द्रित होती है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों से होकर गुज़र रही है।

यह ट्रफ अभी सक्रिय है और अगले 24 से 48 घंटों तक प्रभावी रहेगी। जिससे बिहार के उत्तरी जिलों विशेषकर किशनगंज, सुपौल, अरारिया, पुर्णिया, भागलपुर सहित आसपास के जिलों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इन भागों में कहीं-कहीं भीषण बारिश का भी अनुमान है। इसके अलावा नेपाल में भी पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज़ वर्षा का पानी गंडक, बूढ़ी गंडक और कोसी सहित उत्तर से आने वाली नदियों से बिहार के कई जिलों तक आएगा जिससे बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी।

[yuzo_related]

तेज़ बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अगले 3-4 दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। साथ ही प्रशासन को भी विषम स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। बिहार के दक्षिणी भागों विशेषकर पटना, गया और आसपास के भागों में मॉनसून का प्रभाव उत्तरी जिलों जितना नहीं होगा। हालांकि हल्की से मध्यम बारिश दक्षिणी बिहार के शहरों में भी बनी रह सकती है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: