[Hindi] बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ मॉनसूनी सिस्टम, मध्य और पूर्वी भारत में देगा अच्छी वर्षा

August 3, 2016 6:30 PM|

Rain in Odisha IndiaTV 600बंगाल की खाड़ी में एक नया मॉनसूनी सिस्टम विकसित हो गया है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरेओड़ीशाके तटों के करीब बढ़ रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से देश के पूर्वी और मध्य भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। वर्तमान समय में निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा के तटों के करीब बंगाल की खाड़ी में है और यह लगातार प्रभावी हो रहा है। स्काइमेट का अनुमान है कि यह जल्द ही किसी भी समय गहरे निम्नदबाव का रूप ले सकता है। प्रभावी होने के साथ-साथ यह पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। अनुमान है कि यह उत्तरी तटीय ओड़ीशा के करीब से देश के जमीनी भागों पर दस्तक देगा।

ओड़ीशा के तटीय भागों के साथ-साथ आंतरिक हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

शुरुआत में तटीय भागों पर बारिश आरंभ होगी। गंगीयपश्चिम बंगालऔर तटीय ओड़ीशा में अच्छी वर्षा दर्ज की जाएगी। जैसे ही यह मौसमी सिस्टम जमीनी भागों पर पहुंचेगा, आंतरिक ओड़ीशा,झारखंडऔरछत्तीसगढ़में बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हालांकि ओड़ीशा के दक्षिणी जिलों में उत्तरी भागों में मुक़ाबले बारिश कम होगी क्योंकि इस सिस्टम का रुख उत्तर और उत्तर-पश्चिमी रहेगा।

खाड़ी में विकसित हुए इस निम्न दबाव की वर्तमान क्षमता और आने वाले समय में इसके और प्रभावी होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान ओड़ीशा और झारखंड में अच्छी वर्षा होगी। अगले 24 घंटों के पश्चात इस सिस्टम का असर पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा और इन भागों में भी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। उसके कुछ समय पश्चात मध्य प्रदेश के दक्षिणी भागों सहित मध्य भारत के शेष हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Image credit: Indiatv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: