[Hindi] लोकसभा चुनाव 2019: 12 मई को छठे चरण के मतदान के दौरान चुनावी राज्यों का मौसम

May 11, 2019 5:03 PM | Skymet Weather Team

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 12 मई को मतदान होना है। इस चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है। जिनमें, बिहार (8), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (8), हरियाणा (10), मध्य प्रदेश (8), झारखंड (4) और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी साथ सीटों के लिए रविवार को चुनाव होना है।

जरूर जानें :

छठे चरण में 83 यानी 9 % महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

395 (41%) उम्मीदवार 5 से लेकर 12 तक पढ़े हैं। जबकि 509 (53%) उम्मीदवार स्नातक हैं। 10 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने पढ़ाई ही नहीं की है।

340 (34%) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 के बीच है। जबकि 465 (48%) उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 153 (16%) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है। 2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।

7 राज्यों की किन-किन सीटों पर होगा चुनाव और कैसा रहेगा मौसम -

बिहार की बात करें तो यहां 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। जिनमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज शामिल है। मौसम : मतदान के दिन वोटिंग वाले जगहों पर मौसम गर्म बना रहेगा। तेज धुप परेशान कर सकती है। इसलिए, सुबह के समय ही मतदान करना बेहतर होगा।

उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान होने हैं। जिनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फुलपुर, प्रयाग राज, अम्बेदकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, लालगंज, मछली शहर और भदोही शामिल है। मौसम : राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

राजधानी दिल्ली के सभी सात सीटों में चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली शामिल हैं। मौसम : राष्ट्रीय राजधानी में 10 मई से गरज के साथ बारिश होगी, जिसके कारण 12 मई को भीषण गर्मी दिखाई नहीं देगी। दिल्ली में वोट देने के लिए मौसम उतना गर्म नहीं होगा। इसके अलावा, देर दोपहर या शाम के दौरान, दिल्ली में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

हरियाणा के 10 लोकसभा सीट जहां रविवार को मतदान होने हैं उनमें अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम शामिल हैं। मौसम : दिल्ली की तरह ही हरियाणा में भी दोपहर के समय का मौसम बेहतर रहेगा। शाम के समय के दौरान यहां गरज की गतिविधियां देखी जा सकती है।

पश्चिम बंगाल की बात करें तो चुनाव के छठे चरण में यहां आठ सीटों पर मतदान होने हैं। जिनमें तमलुक, कंठी, घटाल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर की सीटे हैं। मौसम : मतदान के दिन यहां का तापमान 38-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। आसमान में हल्की बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

मध्य प्रदेश के आठ सीटों में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ है। मौसम : मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 12 मई को दिन के शुरूआती समय के दौरान कुछ गर्मी देखी जा सकती है। हालांकि, दोपहर के समय गरज और हल्की धूलभरी आँधी चलने की संभावना है जो शाम के दौरान तापमान के स्तर को कम कर सकती है।

झारखण्ड में छठे चरण के दौरान केवल चार सीटों पर मतदान होने हैं। जिनमें गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंघभूम की सीटें आती है। मौसम : बिहार की तरह ही झारखंड में भी गर्मी देखी जा रही है जो कि आज भी जारी रहेगी। हालांकि, मतदान के दिन शाम के समय कुछ गरज की गतिविधियां देखी जाएंगी, जिससे शाम को सुखद मौसम हो सकता है।

Also Read In English -Weather during Lok Sabha Elections 2019 Phase 6

Image Credit : Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार : skymetweather.com अवश्य लिखें।

OTHER LATEST STORIES