[Hindi] पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में कल से अच्छी बारिश के आसार, ओले भी गिर सकते हैं

January 7, 2020 12:01 PM|

chennai-rain-a.jpg.image.784.410 (2)

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले दो दिनों से मौसमशुष्क बना हुआ है। हालाँकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में एक बार फिर से बारिश और गरज के साथ वर्षा होने वाली है। उत्तर भारत में बने सक्रिय मौसमी सिस्टमों और गंगा के मैदानी भागों पर विकसित ट्रफ के चलते इन तीनों राज्यों में बारिश के लिए मौसम अनुकूल हुआ है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कल दोपहर सेउत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में गरज के साथ बारिशहोने संभावना है। धीरे-धीरे बिहार और झारखंड को भी बारिश प्रभावित करना शुरू कर देगी। 8 और 9 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि बिहार और झारखंड में बारिश की गतिविधियां 9 जनवरी को बढ़ेंगी। सुल्तानपुर, जौनपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, इलाहाबाद, अमेठी सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर बिहार की तुलना में झारखंड में बारिश की गतिविधियां अधिक तीव्र होंगी। बिहार में छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।

इन भागों में यह बेमौसम बारिश 9 जनवरी तक जारी रह सकती है। 10 जनवरी से मौसम एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा।

English Version: East Uttar Pradesh, Bihar, Jharkhand set to see good rains beginning tomorrow

बारिश के दौरान हमें उम्मीद है कि न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी। हालांकि बारिश के कारण दिन के तापमान में लगभग 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image Credit :Business Line 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: