[Hindi] राजस्थान के पूर्वी भागों में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, पश्चिमी राजस्थान में शुष्क और गर्म रहेगा मौसम

August 11, 2019 6:43 PM|

Rain in Rajasthan

राजस्थान के अधिकतर भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा दर्ज की गई है। दक्षिणी राजस्थान के एक-दो भागों में भारी बारिश भी देखने को मिली है।परन्तु, राजस्थान के उत्तर पश्चिमी भागों में मौसम काफी गर्म और शुष्क बना रहा।

आंकड़ों को देखें तो, पूर्वी राजस्थान में मॉनसून वर्षा सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक हुई है। जबकि, पश्चिमी राजस्थान में अब तक सामान्य से 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इस समय चल रही मौसमी परिस्थितियों के अनुसार, मॉनसूनी रेखा अभी तक राजस्थान के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है। जबकि, आगे आने वाले समय में मॉनसून रेखा का पश्चिमी भाग उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस मौसमी प्रणाली के कारण, राजस्थान के पूर्वी भागों में अधिकांश स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि, पश्चिमी राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क और गर्म ही बना रहेगा।

राज्य में इसी तरह की मौसमी स्थितियां अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी। उसके बाद राज्य में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होगी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी वर्षा का विस्तार होगा।

अगर किसानों के लिहाज़ से देखें तो, यह वर्षा वर्तमान फसलों की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी रहेगी।

Image Credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: