[Hindi] जयपुर, अलवर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर सहित पूर्वी राजस्थान बारिश होने की संभावना

December 22, 2019 6:14 PM|

राजस्थान में फिर से मौसम बारिश का बन रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा भी देखने को मिला है।

अब राज्य में गतिविधियां बढ़ेंगी। इस समय गुजरात के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में एक ट्रफ भी आ गया है। इन सिस्टमों के चलते राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान नम हवाएँ आएंगी जिससे उम्मीद है कि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

English version:Jaipur, Alwar, Udaipur, Kota, Bundi, Bhilwara, Ajmer to receive rains beginning today 

23 और 24 दिसंबर को बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ जाएगी और राजस्थान के पूरे पूर्वी हिस्सों के कई शहर प्रभावित होंगे। कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, अलवर, उदयपुर, बांसवाड़ा और आसपास के स्थानों पर 23 से 25 दिसम्बर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। जबकि पश्चिमी हिस्सों में ज्यादातर मौसम शुष्क रहेंगे।

हालांकि बारिश की तीव्रता ज़्यादा नहीं होगी। ज़्यादातर जगहों पर बारिश हल्की होगी कुछ एक जगहों पर ही मध्यम बारिश की उम्मीद है।

इस बीच, रात का तापमान मुख्य रूप से राजस्थान के पूर्वी भागों में बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर, बादल छाए रहने और बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों, आदि फसलों को फायदा होगा। हालांकि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पिलानी जैसे उत्तरी भागों में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की संभावना है।

Image credit: Khabaredinraat 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: