[Hindi] पूर्वोत्तर भारत में जारी रहेगी बारिश की गतिविधि

October 10, 2016 12:45 PM | Skymet Weather Team

बीते 2 दिनों से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। उत्तर-पश्चिम भारत से मॉनसून की वापसी हो चुकी है जिसके चलते पूर्वोत्तर राज्यों तक हवाओं के रुख में बदलाव आया है। इस समय इन भागों में भी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया है।

हवाओं में इस बदलाव के चलते यह संभावना लगभग निश्चित हो जाती है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं। पूर्वोत्तर के बाकी चार राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होगी लेकिन मध्यम से भारी बारिश मुख्यतः तीन राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में दर्ज की जाएगी। वर्तमान मौसमी परिदृश्य के अनुसार इन भागों में अगले 4-5 दिनों तक वर्षा जारी रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों की बारिश के बाद 14 और 15 अक्टूबर से बारिश में कमी आएगी। वर्ष 2016 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीज़न में पूर्वोत्तर राज्यों में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। अक्टूबर की ही बात करें तो असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हुई। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली।

इस वर्षा के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी सामान्य से कम वर्षा हुई है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर आगामी 4-5 दिनों के दौरान उम्मीद के अनुरूप वर्षा हो जाती है तो इन राज्यों में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकेगी।

Image credit: Nagasconnect.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES