[Hindi] छलिया हैं दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, हालांकि कर सकते हैं हल्की बारिश की उम्मीद

March 15, 2018 4:41 PM|

Delhi humidity and Partly cloudy sky_The India Express 600दिल्ली और इससे सटे शहरों में दिसम्बर से ही बादल लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। यहाँ कई बार ऐसा मौका आया जब छाए बादल बिन बरसे ही आगे निकल गए। यही कारण है कि तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया और समय से काफी पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी। राष्ट्रीय राजधानी को 11-12 दिसम्बर के बाद से बारिश का इंतज़ार है।

इस समय फिर से स्थितियाँ अनुकूल बनी हैं। लोगों को उम्मीद जगी है कि बारिश दिखेगी। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब के ऊपर हवाओं में चक्रवाती क्षेत्र सक्रिय है। दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी भागों में आज सुबह से ही बादल देखे जा रहे हैं। दिल्ली और इससे सटे दक्षिण-पश्चिमी भागों में लगभग 10 बजे से धूल भरी हवाएँ चल रही हैं।दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

अनुमान है कि दिल्ली,फ़रीदाबाद,नोएडाऔरगुरुग्राममें अगले 2 घंटों तक वर्तमान मौसम जारी रहेगा। इस दौरान धूल उड़ाती हल्की से मध्यम हवाएँ चलेंगी। कहीं-कहीं बादलों की हल्की गर्जना और बूँदाबाँदी की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते।गाज़ियाबादमें भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब पर बना चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा जिससे आज दोपहर बाद, शाम या रात में भी ऐसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

[yuzo_related]

दिल्लीमें कल से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा। हालांकि बादल छाने और हल्की से मध्यम हवाएँ चलने के कारण दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 34.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 से 17 मार्च के बीच तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी दिखेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: