[Hindi] जैसलमेर, बामेर, जोधपुर, जालोर, पाली और उदयपुर में जारी रहेगी धूलभरी आंधी के साथ गरज और बारिश

May 19, 2019 1:31 PM|

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी शहरों में आँधी और बारिश देखने को मिली। यह गतिविधियां जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, उदयपुर, बाँसवाड़ा और प्रतापगढ़ में हुईं, जब इन भागों में पहले तेज़ धूलभरी आँधी आई और उसके बाद बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य के उत्तरी हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान पर पहले से ही हवाओं में नमी बनी हुई थी। लेकिन शनिवार को मौसम में आए इस बदलाव का कारण था जम्मू-कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तथा आसपास के भागों पर विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के आसपास प्रभावी बना रहेगा। जिसके कारण दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में एक-दो स्थानों पर तेज़ हवएं चलने और धूलभरी आंधी आने की संभावना बनी रहेगी। कुछ हिस्सों में गरज और बारिश भी हो सकती है।

वहीं राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ़ और शुष्क बना रहेगा। साथ ही शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तपमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Also Read In English:Dust storm and thundershowers to continue in Jaisalmer, Barmer, Jodhpur, Jalor, Pali and Udaipur

हालांकि 22 मई को एक नया और प्रभावित पश्चिमी विक्षोभ फिर से उत्तर भारत में आएगा जिसके चलते 22-23 मई से प्री-मॉनसून हलचल बढ़ने की उम्मीद है। उस दौरान फिर से राज्य में कई जगहों पर आँधी के साथ बारिश होगी।

इस दौरान, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, श्री गंगानगर, चुरू, बीकानेर, सीकर, जयपुर, अलवर, टोंक, पाली और कुछ अन्य शहरों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के असार हैं। साथ ही बारिश भी दर्ज की जाएगी।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: