[Hindi] मॉनसून के इंतज़ार में पंजाब-हरियाणा को फिलहाल आंधी और बारिश का सहारा

June 30, 2019 7:10 PM|

rain in punjab and haryana

हरियाणा और पंजाब में बीते कई दिनों से किसी विशेष मौसमी सिस्टम के मौजूद न होने के कारण धूलभरी मध्यम हवाओं के साथ मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। दोनों राज्यों में अधिकांश शहरों में रात में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पंजाब के बठिंडा, अमृतसर, मोंगा और जालंधर, वहीं हरियाणा के हिसार और सिरसा में धूलभरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चूंकि यह मौसमी सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए पंजाब और हरियाणा में नमी की मात्रा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जिसके चलते अगले 24 से 36 घंटों के दौरान धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

बठिंडा, अमृतसर, फ़िरोज़पुर, मोगा, फरीदकोट, हिसार, सिरसा, फतेहगढ़, जालंधर और पठानकोट सहित पंजाब और हरियाणा के शहरों में अगले 2 से 3 दिनों तक आँधी और बारिश का मौसम संभावित है। इस दौरान दोनों मैदानी राज्यों में धूलभरी आँधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन मौसमी हलचलों के चलते इन राज्यों के अधिकांश इलाकों के तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी। इस गिरावट के बावजूद पारा 40 डिग्री के ऊपर बना रह सकता है।

Also Read In English: Dust storm followed by light rain in Amritsar, Bhatinda, Moga, Hisar and Sirsa for next two days

बारिश की यह गतिविधियां हल्की होने और तापमान अधिक होने के कारण धान, गन्ना और कपास की फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

Image Credit: social news xyz

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: