Skymet weather

[Hindi] उत्तर भारत में आँधी-बारिश, दक्षिणी राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा

May 14, 2020 1:57 PM |

उत्तर भारत: (North India)

पश्चिमी विक्षोभ अभी भी उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसका असर भी अगले 24 घंटों तक उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर से लेकर मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तक दिखाई देता रहेगा। इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश इस दौरान जारी रहने के आसार हैं।

लद्दाख और उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियाँ काफी कम हो जाएंगी। पंजाब में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं थोड़े समय के लिए गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश हो सकती है।

हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हरियाणा तथा राजधानी दिल्ली थोड़े समय के लिए अचानक धूल भरी आंधी आ सकती है।

मध्य भारत : (Central India)

दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

हालांकि लंबे समय बाद दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। देश के मध्य भागों में अब तापमान फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

पूर्व और पूर्वोत्तर: (East and Northeast India)

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौसम शुष्क रहेगा। इन राज्यों में तापमान बढ़ेगा।

जबकि हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें गिर सकती हैं।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत: (South India)

दक्षिणी अंडमान सागर पर well-marked low जल्द ही डिप्रेशन बन जाएगा। और 16 मई तक बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात AMPHAN बनने की संभावना है। अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार वर्षा हो सकती है। तूफानी हवाएँ भी चलेंगी। जैसे-जैसे यह सिस्टम प्रभावी होता जा रहा है, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों पर समुद्र में हलचल भी बढ़ती जा रही है।

इस बीच कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण केरल और तटीय कर्नाटक के साथ-साथ दक्षिणी तमिलनाडु में मध्यम से तेज़ वर्षा जारी रहने की संभावना है।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में मौसम शुष्क रहेगा और कर्नाटक के आंतरिक शहरों में छिटपुट बारिश संभव है।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

तूफान अंफन का अपडेट  जानने के लिए देखें विडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try