[Hindi] दुर्गा पूजा 2017: देश के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान

September 28, 2017 10:00 AM|

Durga Puja 2017 weatherहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा सम्पूर्ण भारत में उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के आखिरी चार दिनों के दौरान यह पर्व समग्र भारत में अपने चरम पर है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल का प्रमुख पर्व है दुर्गा पूजा। इस दौरान भक्ति के साथ-साथ लोगों के मन-मंदिर में उल्लास और उमंग भी भरपूर होता है। रंग बिरंगी सजावट वाले पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा देश के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालू देवी माँ के दर्शन को पहुँच रहे हैं।

दुर्गा पूजा के उत्सव पर आइये देखते हैं भारत के प्रमुख शहरों में मौसम की स्थिति:

कोलकाता में मौसम:हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि वर्षा के चलते दुर्गा पूजा के उत्सवों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सुबह और रात होगी आरामदायक। दिन में गर्मी के साथ मौसम उमसभरा होगा। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिल्ली में मौसम:राष्ट्रीय राजधानी में दिन में गर्मी का प्रभाव रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि पंडाल में पहुँचने वाले भक्तों को सुबह और रात के समय खुशनुमा मौसम का साथ मिलेगा। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुँच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री के आसपास होगा।

[yuzo_related]

मुंबई में मौसम:भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान होगा जबकि 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।

चेन्नई में मौसम:हल्की बारिश की संभावनाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। चेन्नई में गर्म और आर्द्र मौसम का प्रभाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा, जबकि रात में पारा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

बंगलुरु में मौसम:बंगलुरु में बादल छाए रहेंगे और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश एक चलते दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हैदराबाद में मौसम:हैदराबाद में भी आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। हालांकिरात में 22-23 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान होगा जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image