[Hindi] बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण चेन्नई में जल्द रफ्तार पकड़ने वाली है बारिश

October 23, 2019 8:25 PM|

123 rains (2)

पूर्वोत्तर मॉनसून की स्थिति चेन्नई में अच्छी बारिश के साथ जारी है। बेहद सुहावने मौसम के कारण इन दिनों राज्य की राजधानी में बादल छाए हुए हैं। इसके लिए बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र को श्रेय दिया जा सकता है।

आज भी, चेन्नई में अच्छी हवाएँ और गरज के साथ मध्यम बारिश होने की  संभावना है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बौछारें गिरने की उम्मीद है। जबकि शाम या रात के दौरान बारिश की संभावना की जा सकती है।

बता दें कि, मौसम प्रणाली उत्तर की ओर चली गई है, जिससेतमिलनाडु में बारिश की तीव्रताकम हो गई है और अभी भी केवल चेन्नई सहित उत्तरी भागों तक ही बारिश की गतिविधियां सीमित हैं। हालांकि, इस मौसम प्रणाली से अगले 3-4 दिनों के दौरान एक या दो मध्यम के साथ बारिश होती रहेगी। इन तेज हवाओं के साथ चेन्नई पर भी असर पड़ेगा।

27 अक्टूबर तकचेन्नई में भारी बारिशहोने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में ताजा मौसम प्रणाली सिस्टम विकसित है। स्काइमेट के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस समय सिस्टम जो बना हुआ है वो इससे भी ज़्यादा मजबूत हो गया है।

अब तक, शहर में 315.6 मिमी के सामान्य के मुकाबले 222.3 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी है। चेन्नई आसानी से अपनी मासिक औसत वर्षा को पार करने में सक्षम होगा।

Also read in English : low pressure in Bay to give more moderate Chennai rains, heavy showers to return by October 27

शहर में पहले से ही 3-अंकों की वर्षा दर्ज हुई है, जो चल रहे पूर्वोत्तर मानसून के दौरान चेन्नई के लिए कुछ भी असामान्य नहीं है। इस महीने के दौरान वर्षा का 60 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड किया गया है, अक्टूबर के मुक़ाबले, नवंबर का महिना सबसे अधिक वर्षा वाला हो सकता हैं

Image Credit :  Times Of India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: