[Hindi] पूर्वी भारत में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के संकेत

February 14, 2017 4:45 PM|

Bodhgayaपूर्वी भारत के राज्यों में इस समय किसी सक्रिय मौसमी सिस्टम के अभाव में तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस समय पूर्वी राज्यों में पारा उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से भी अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि पूर्वी भारत में दिन में पारा 25 से 30 डिग्री के बीच चल रहा है। इन दोनों क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी अंतर देखा जा रहा है। पूर्वी राज्यों में उत्तर भारत के मैदानी भागों से 4 से 5 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत मेंबिहारसे लेकरझारखंड,पश्चिम बंगालऔरओड़ीशातक रात का तापमान बढ़ते हुए 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।

स्काइमेट के अनुसार इन भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा जिसके चलते तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहने की संभावना है और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्की वृद्धि होगी। साफ आसमान के चलते धूप का प्रभाव तेज़ होगा जिससे दिन में मौसम गर्म महसूस किया जाएगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बावजूद पूर्वी भारत के राज्यों में रात और सुबह के समय मौसम शीतल और खुशनुमा बना रहेगा।

दिन और रात के तापमान में अंतर इस समय लगभग 15 से 16 डिग्री के बीच है। इसके चलते दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा रहने की संभावना है। यह समय दो ऋतुओं के बीच बदलाव का है। ऐसे में मौसमी बीमारियों के संक्रमण का खतरा रहता है जिससे अधिक सावधानी की आवश्यकता है। पूर्वी भारत के राज्यों के वर्तमान मौसम का रुख देखते हुए कह सकते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे सर्दी विदाई लेने को तैयार है और गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने के इंतज़ार में है।

Image credit: India.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: