[Hindi] बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

February 23, 2020 7:08 PM|

पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। मौसम में बदलाव के चलते इन सभी क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और अगले दो-तीन दिनों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक साथ कई मौसमी सिस्टम पूर्वी और मध्य भारत पर बने हैं। साथ ही एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर विकसित हुआ है। इन सभी सिस्टमों के कारण हवाओं का प्रवाह अचानक बंगाल की खाड़ी से बढ़ गया है। यही वजह है कि पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

26 फरवरी तक होगी भारी वर्षा

अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों के दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इन सभी भागों में मौसम 26 फरवरी तक सक्रिय रहेगा। हालांकि झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में 25 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आ जाएगा। जबकि ओडिशा और बिहार में 26 फरवरी को भी रुक-रुक कर हल्की वर्षा हो सकती है।

ओले गिरने से फसलों को नुकसान का अनुमान

बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और ओले गिरने के कारण गेहूं, सरसों और चने समेत रबी फसलों को नुकसान की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होगी जिससे बड़ा नुकसान नहीं होगा। हालांकि तेज हवाओं के कारण फसलें गिर सकती हैं। अगले तीन-चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। जबकि बारिश के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: