[Hindi] बुलंदशहर, अलीगढ़, गोरखपुर, बहराइच में हल्की वर्षा; लखनऊ में शुष्क होगा मौसम

September 8, 2017 1:21 PM|

Aligarh Rainउत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क है। हालांकि अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष हिस्सों में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों विशेषकर बुलंदशहर, बदायूं,अलीगढ़औरगौतमबुद्ध नगरके दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में इस समय गरज और वर्षा वाले बादल विकसित हो गए हैं। इन भागों में शुक्रवार की दोपहर से शाम यानि 12 बजे से 4 बजे के बीच तेज़ हवा के झोंकों के साथ मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं। बारिश का यह दौर अधिक समय के लिए नहीं होगा यानि हवाओं की तरह बारिश आएगी और जाएगी। कल इन भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

उत्तर प्रदेश के अन्य भागों की बात करें तो पूर्वी भागों में तराई क्षेत्र इस समय बारिश की उम्मीद कर सकते हैं। वर्तमान मौसमी परिदृश्यगोरखपुर, बहराइच, महाराजगंज और आसपास के भागों में बारिश के लिए अनुकूल है। इन भागों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश की गतिविधियां कल भी बनी रहेंगी। उत्तर प्रदेश में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP

आगामी 24 घंटों में मॉनसून की अक्षीय रेखा की स्थिति में बदलाव आएगा जिसके चलतेइलाहाबाद, मिर्ज़ापुर और वाराणसी में भी कल मौसम करवट ले सकता है। इन भागों में अगले 24 घंटों के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओरलखनऊ,आगरा, मथुरा, बरेली,मेरठ, कानपुर सहित राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क और साफ बने रहने की संभावना है।

Image credit: Rashidfaridi

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: