[Hindi] जयपुर, गंगानगर, अमृतसर, अंबाला, चंडीगढ़ में अब शुष्क मौसम; चढ़ेगा पारा, बढ़ेगी गर्मी

April 13, 2018 1:05 PM|

Gadisar-Lake-in-Rajasthan-Travel Triangle 600

पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाके लंबे समय से गर्मी में भी सुहावने मौसम का आनंद ले रहे थे। अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है और तेज़ गर्मी इन भागों में अगले कुछ दिनों तक परेशान करेगी। मौसमी विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां समाप्त हो गई हैं। इससे पहले कल तक दिल्ली सहित अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू कश्मीर के पास आने वाले पश्चिमी विक्षोभ और इसके प्रभाव से हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में पर सक्रिय होने वाले चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण मैदानी भागों में बारिश हो रही थी। पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है और और चक्रवाती सिस्टम भी निष्प्रभावी हो गया है। इस बदलाव से पूर्वी आर्द्र हवाएँ बंद हो गई हैं और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगी हैं जिससे इन भागों में अगले 3-4 दिनों तक मौसम साफ और शुष्क होगा।

[yuzo_related]

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों के दौरान शुष्क मौसम के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अमृतसर, भटिंडा, लुधियाना, पटियाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, जयपुर, जोधपुर, चुरू, गंगानगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। उत्तरी-राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा में विशेषकर गंगानगर और हिसार जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को छू सकता है।

वर्तमान मौसमी परिदृश्य के आधार पर मौसम विशेषज्ञों का आंकलन है कि 16 अप्रैल से फिर से कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय होंगे जिससे 16 से 18 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। हालांकि इतनी सक्षम नहीं होगी कि उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पिछले दिनों की तरह मौसम को बदल सके।

पिछले दिनों कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। सीकर सहित उत्तर-पूर्वी राजस्थान और मथुरा सहित सटे उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल को तेज़ आँधी के साथ हुई मध्यम से भारी बारिश हुई थी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मौसम में आई इस तेज़ हलचल की चपेट में आने से 42 लोगों की मौत हो गई थी।

Image credit: Travel Triangle

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: