[Hindi] अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, इंदौर, उज्जैन, भोपाल में मॉनसून सुस्त; शुष्क रहेगा मौसम

September 23, 2017 7:55 PM|

Weather-in-Gujaratबीते कुछ दिनों की अच्छी बारिश के बाद मध्य प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क हो गया है। इस समय मध्य भारत के भागों पर कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है जिसके चलते दोनों राज्यों में मौसमी हलचल शांत हो गई है और अगले 2-3 दिनों तक मौसम में किसी बदलाव के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश और गुजरात पर शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। दरअसल गुजरात के पूर्वी हिस्सों और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो गया है जो अब आर्द्र हवाओं को इन भागों में आने से रोकेगा।

इस बदलाव के चलते मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में रीवा, सतना, सागर से लेकरजबलपुर,इंदौर,उज्जैन,भोपाल, रतलाम सहित लगभग सभी स्थानों पर आसमान मुख्यतः साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल विकसित हो सकते हैं। मध्य भारत में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Madhya pradesh and Gujarat Lightning

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच इंदौर में कल दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। पिछले दिनों से मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते लोगों को आशंका थी कि मैच बारिश धुल सकता है। लेकिन अब सभी मौसमी सिस्टम निष्प्रभावी हो गए हैं। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे पूर्वी गुजरात पर विकसित हुए एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इंदौर में बारिश की आशंका समाप्त हो गई है।

[yuzo_related]

दूसरी ओर गुजरात में लंबे समय से मौसम शुष्क है। एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के विकसित होने के बाद राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।अहमदाबाद,सूरत, राजकोट, गांधीनगर, बड़ौदा, जामनगर सहित लगभग सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मध्य प्रदेश और गुजरात में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Image credit: Akshardham.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: