शुष्क और गर्म मौसम मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है

May 7, 2023 2:28 PM|

पिछले कुछ दिनों से मध्य भारत का तापमान बढ़ रहा है। गुजरात के कई हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। दरअसल, पिछले हफ्ते राजस्थान में अधिकतम 30 के निचले स्तर पर था। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश के लिए जिम्मेदार सभी वेदर सिस्टम ने निराश किया है। अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद इन राज्यों का मौसम भी शुष्क रहेगा।

पाकिस्तान के मध्य भागों और बलूचिस्तान से शुष्क और गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएँ देश के मध्य भागों में चलेंगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बूंदी और गुजरात के सुरेंद्रनगर जैसी जगहों पर पारा पहले ही 40 डिग्री छू चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में चुरू, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़ और गुजरात के कई जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जाएगा। लेकिन हमें इन राज्यों में कम से कम अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने की उम्मीद नहीं है।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: