[HIndi] वैष्णो देवी में अगले एक सप्ताह तक शुष्क और साफ़ रहेगा मौसम, यात्रा के लिए अनुकूल समय

May 28, 2019 5:44 PM|

Vaishno Devi Weather

वैष्णो देवी सहितजम्मू-कश्मीरके कुछ भागों में पिछले कुछ दिनों से मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। इन दिनों कोई भी महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण बारिश की भी कोई उम्मीद नहीं है।

इस समय कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं मौजूद है। 30 मई तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बनने के आसार हैं लेकिन इससे कोई बड़ी मौसमी हलचल देखने को नहीं मिलेगी। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से 30 मई के आसपास आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

वैष्णो देवी का मौसम

वैष्णो देवी में भी इस समय 26-27 डिग्री के तापमान के साथ दिन का मौसम शुष्क और साफ़ रहेगा। दिन के समय हल्की गर्मी यात्रियों को थोड़ी परेशान कर सकती है। जबकि, रात का मौसम शीतल और सुहावना बना रहेगा। अगर अगले कुछ दिनों के मौसम की बात करें तो, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा।

कटरा का मौसम

इस समय, कटरा का मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। जहां दिन का पारा लगभग 35-36 डिग्री के आसपास जबकि रात का तापमान 20-21 डिग्री तक रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान के कारण दिन का मौसम गर्म बना रहेगा। जबकि रात का मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, आसमान साफ़ रहेगा और आने वाले एक सप्ताह तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

आप अगरवैष्णो देवी यात्राकी सोच रहे हैं तो यह अनुकूल समय है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 30 मई के आसपास बादल छाये रहेगें और हल्की बूंदा-बूंदी भी हो सकती है। हालांकि, यात्रा में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Image Credit -Makemytrip

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: