[Hindi] आगामी बारिश से सूखा प्रभावित राजस्थान और गुजरात को मिल सकती है कुछ राहत

August 29, 2021 1:15 PM|

गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कई जिले सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। 1 जून से 28 अगस्त के बीच गुजरात क्षेत्र में 47%, सौराष्ट्र और कच्छ में 41% और पश्चिमी राजस्थान में 24% बारिश की कमी है। पूर्वी राजस्थान में भी 3% की कमी बनी हुई है।

लगातार ब्रेक मानसून की स्थिति के परिणामस्वरूप इन राज्यों में वर्षा औसत से बहुत ही कम दर्ज की गई है। जून के दूसरे पखवाड़े से शुरू होकर जुलाई के पहले 10 दिनों तक मानसून विराम की स्थिति में था। दूसरा ब्रेक 9 अगस्त से 18 अगस्त के बीच हुआ। तीसरा ब्रेक बहुत छोटा था और 24 अगस्त से 28 अगस्त के बीच था।

अब एक कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा के दक्षिणी तट और आंध्र प्रदेश के निकटवर्ती उत्तरी तट पर विकसित हो गया है। मानसून की अक्षीय रेखा जो हिमालय की तलहटी में थी, वह भी दक्षिण की ओर बढ़ गई है। कम दबाव का क्षेत्र देश के मध्य भागों से होते हुए दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक जा सकता है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी और दक्षिण राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के कई जिलों सहित मध्य भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

गुजरात और राजस्थान में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है, जिससे लोगों और किसानों को काफी राहत मिलेगी। आगामी वर्षा भले ही बहुत भारी न हो, लेकिन कृषि समुदाय के लिए ये निश्चित रूप से फायदेमंद होंगी। जलाशयों में भी पानी की आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: