[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में गिरेगा पारा, 5 दिसम्बर को हल्की वर्षा के आसार

December 1, 2017 7:07 PM|

Delhi and NCR winter Rainउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में इस समय कोई मौसमी सिस्टम नहीं है। इसके अलावा पर्वतीय राज्यों के पास से भी कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं निकल रहा है। इसके चलते कश्मीर से लेकर उत्तरी राजस्थान तक मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और सटे उत्तरी राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं चलेंगी। ठंडी हवाओं के प्रभाव से सभी राज्यों में दिन और रात के तापमान में अगले 2 दिनों तक हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। लुधियाना, होशियारपुर सहित उत्तरी और पूर्वी पंजाब तथा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित उत्तरी हरियाणा में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद,फरीदाबादऔर आसपास के भागों में प्रदूषण में कमी रहेगी। दिन में खिली धूप भी देखने को मिलेगी। हालांकि सुबह और शाम के समय हवा में नमी अधिक होने के चलते धुंध और कुहासे के साथ प्रदूषण बढ़ेगा और प्रभावित कर सकता है।

[yuzo_related]

फिलहाल अगले दो-तीन दिनों तक पहाड़ों से लेकर मैदानों तक दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा और रात में भी अपेक्षित ठंडक रहेगी। इस बीच अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान ओखी उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह सिस्टम गुजरात और महाराष्ट्र के उत्तरी भागों को 4-5 दिसंबर को प्रभावित करेगा। इसके चलते 5-6 दिसंबर से दिल्ली सहित मैदानी राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी आर्द्र हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

चक्रवात ओखी गुजरात को पार करते समय भी अगर सक्रिय रहा तो राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली और आसपास के भागों में कुछ स्थानों बादल देखने को मिलेंगे। इन भागों में 5-7 दिसम्बर के बीच बूँदाबाँदी या कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

Image credit: Pro Kerala

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: