[Hindi] पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गिरेगा पारा; सुबह बढ़ेगा धुंध का प्रभाव

October 30, 2017 5:00 PM|

Cool morning in north Indiaउत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हवा में बदलाव के साथ सुबह की सर्दी में वृद्धि होने के आसार हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चल रही थीं जिसके चलते इन भागों में सुबह का तापमान सामान्य से ऊपर है। इसके अलावा आर्द्र हवाओं के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में सुबह के समय धुंध और कुहासे के साथ प्रदूषण की मोटी चादर भी देखने को मिल रही है।

हवाओं में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो गई है जिसके चलते उत्तरी पंजाब और इससे सटे हरियाणा के कुछ भागों में कुहासा और कहीं-कहीं कोहरे की शुरुआत हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की जगह शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभावी होते ही मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान के नीचे जाने का क्रम शुरू होगा। साथ ही कुहासा और कोहरा भी कुछ भागों में बढ़ेगा।

[yuzo_related]

उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएँ ठंडी और शुष्क होती हैं और इन हवाओं के चलने पर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। इसके अलावा वातावरण में नमी कम होने से प्रदूषण से भी राहत मिलती है। लेकिन अगले 2-3 दिनों तक ऐसे मौसम की उम्मीद कम है क्योंकि हवा बदलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट भले होगी लेकिन प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी।

उत्तर भारत में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in northwets plains

पंजाब मेंअमृतसरसे लेकरअंबाला,करनाल,चंडीगढ़,दिल्ली,गुरुग्राम,फ़रीदाबाद,गाजियाबाद,नोएडाऔरमेरठसहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के साथ ही दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट होगी। मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कुहासे और धुंध के साथ प्रदूषण भी प्रभावित करेगा। धुंध का असर दिन में बना रहेगा जिससे धूप तेज़ नहीं होगी।

Image credit: TopNews

कृपया ध्यान दें: स्का इमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: