[Hindi] पूर्वी भारत में घना कोहरा, उत्तर भारत में साफ मौसम के आसार

December 13, 2015 3:51 PM|

fog-airदिल्लीसहित उत्तर भारत के राज्यों में उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण सोमवार को मौसम साफ रहेगा। कोहरे का प्रभाव कम से कम होगा। अधिकांश जगहों पर हल्का कुहासा तो कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा ही छाने की संभावना है। दिल्ली में दिन में भी ठंडी हवाओं का प्रवाह बना रहेगा। जबकि पूर्वी राज्यों में घना कोहरा बने रहने का अनुमान है। हालांकि पूर्वीउत्तर प्रदेश,बिहारऔरझारखंडमें कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे कोहरे में कुछ कमी आएगी।

रविवार की सुबह उत्तर भारत के अधिकांश भागों से कोहरा गायब रहा। कुछ स्थानों पर कुहासा छाया रहा जबकि कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। दिल्ली में रविवार की सुबह तड़के मध्यम कोहरा बना रहा जिससे दृश्यता घटकर 200 मीटर पर आ गई। लेकिन यह कोहरा कुछ ही समय में छंट गया और उड़ानों पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ने पाया।

दूसरी ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मध्य रात्रि से ही घना कोहरा छाया रहा और सुबह के समय इन भागों में कोहरे का प्रभाव और बढ़ गया।गोरखपुरमें दृश्य घटकर शून्य पर आ गई थी जबकिगयामें 50 मीटर औरपटनामें 100 मीटर पर पहुँच गई थी। कोहरे ने बंगलुरु में भी सुबह के समय लोगों को चौंका दिया, यहाँ सुबह दृश्यता कम होकर 100 मीटर से नीचे आ गई थी।

उत्तर भारत के अधिकांश भागों में रविवार की सुबह कोहरा अपेक्षाकृत कम रहने से दृश्यता अच्छी बनी रही जिससे यातायात में किसी किस्म की परेशानी नहीं हुई। गुलाबी नगरीजयपुरमें दृश्यता 2000 मीटर रही,अमृतसरऔरदेहारादूनमें 1500 मीटर,चंडीगढ़औरलखनऊमें 1000 मीटर और आगरा में 800 मीटर से दृश्यता नीचे नहीं आई।

इससे पहले शनिवार को उत्तर भारत के मैदानी भागों में भी घने कोहरे की चादर छाई रही। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर शून्य से भी नीचे आ गई थी जिसके चलते लगभग 40 उड़ानों में देरी हुई। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अन्य भागों में भी शनिवार की सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ में दृश्यता कम होकर 50 मीटर पर आ गई थी। गंगा के मैदानी वाले अधिकांश राज्यों मसलनपंजाब,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में सुबह के समय अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा।

Image Credit: news18.com

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: