[Hindi] दिल्ली में घने कोहरे ने थामी ट्रैफिक की रफ़्तार, कल भी हो सकता है कोहरा घना

January 18, 2020 11:27 AM|

दिल्ली में कई दिनों के बाद घने कोहरे की वापसी हुई है। शनिवार, 18 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। राजधानी दिल्ली में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई थी। यानी कुछ हिस्सों में थोड़े समय के लिए दृश्यता न के बराबर थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता में आई कमी से रेल, सड़क और हवाई यातायात में कुछ व्यवधान भी देखने को मिला है।

इसे भी पढ़ें: बारिश से बेहाल उत्तर प्रदेश के कई ज़िले; बरेली, मुरादाबाद, लखीमपुर, बहराइच और गोरखपुर में और वर्षा के आसार

बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा लेकिन इससे पहले दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने के कारण हवाओं में नमी बढ़ी हुई थी। अब मौसम साफ होने के बाद घने कोहरे के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हैं। इस समय ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की ठंडक लिए राजधानी दिल्ली और आसपास के हिस्सों में पहुंच रही हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हवा में अधिक नमी और न्यूनतम तापमान में कमी तथा साफ आसमान घने कोहरे के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है।

English version:Dense fog engulfs Delhi NCR, visibility drops to as low as 50 meters

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से छाया घना कोहरा दोपहर तक बना रहेगा, उसके बाद हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी जिससे कोहरा छटेगा तथा धूप देखने को मिलेगी।

हालांकि दोपहर बाद कोहरा कम होने के साथ आंशिक तौर पर बादल दिल्ली और एनसीआर के आसमान पर दिखाई दे सकते हैं क्योंकि जिन सिस्टमों के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही थी उनका प्रभाव अब भी बना हुआ है।

ठंडी हवाएं प्रभावी होने के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। दिन का तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

19 जनवरी को भी सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि यह अधिक समय तक नहीं दिखेगा। जैसे ही हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी कोहरे की स्थिति बदलेगी और आसमान साफ होगा। आने वाले दिनों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने के आसार हैं।

Image credit: HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: