Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में डेंगू का संकट; मौसम में बदलाव के साथ स्थिति में सुधार के आसार

November 5, 2017 10:11 AM |

Dengue in Delhi and NCRदिल्ली में तमाम उपायों के बावजूद डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही है। राजधानी दिल्ली में सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान और दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाओं के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है जिसके चलते मच्छरों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि इसमें राहत की बात यह है कि इस बार डेंगू से कम जानें गई हैं। दिल्ली में इस वर्ष अब तक डेंगू से 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बीच पिछले कुछ समय से वातावरण में नमी बनी हुई है जो डेंगू के मच्छरों को पनपने में मदद करता है।

राजधानी में पिछले हफ्ते डेंगू के 753 मामले आए जिनमें 388 दिल्ली के हैं जबकि बाकी अन्य पड़ोसी राज्यों से आए मरीज़ थे। इसे मिलाकर दिल्ली में इस वर्ष अब तक 6623 लोग डेंगू से प्रभावित हुए हैं। दिल्ली के तीनों नगर निगमों द्वारा किए गए अनेक उपायों के चलते डेंगू के मामलों में कमी आई है। इसके अलावा लोगों में जागरूकता से भी डेंगू के चलते मौतों को रोका जा सका है।

[yuzo_related]

मौसम इस समय डेंगू के मच्छरों के अनुकूल बना हुआ है जिससे डेंगू की चुनौती अगले कुछ और दिनों तक खत्म होने वाली नहीं है। इस समय दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक 18-19 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते वातावरण में नमी भी अधिक है और इन्हीं वजहों से डेंगू के मच्छरों का प्रकोप अब तक जारी है।

हालांकि सप्ताह के अंत तक मौसम बदलेगा और मच्छरों का पनपना कम होगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली और आसपास शहरों में अगले 2-3 दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव होगा। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलेंगी, जिसमें डेंगू के मच्छरों के लिए स्थितियाँ प्रतिकूल हो जाएंगी। यह हवाएँ धीरे-धीरे और प्रभावी होंगी और उत्तर के पहाड़ों से सर्दी का असर दिल्ली तक पहुंचेगा तब स्थायी राहत मिलेगी।

Image credit: Metro Vaartha

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try