[Hindi] पराली जलाने और दिवाली के पटाखों से बिगड़ सकता है दिल्ली का प्रदूषण स्तर

October 27, 2021 2:12 PM|

इस साल अक्टूबर के महीने में प्रदूषण का स्तर शुरू में दिल्ली और एनसीआर में अपेक्षाकृत कम रहा, क्योंकि पंजाब और हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में विस्तारित मानसून और सर्दियों की बारिश हुई। अब, पंजाब और हरियाणा के किसान आगामी रबी फसल के लिए अपने खेतों को तैयार कर रहे हैं और चूंकि इसकी तैयारी के लिए समय बहुत कम है, हम उम्मीद कर सकते हैं कि पराली जलाने की प्रक्रिया अब शुरू होगी और नवंबर के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी।

अभी हवाएं उत्तर-पश्चिमी प्रकृति की हैं और पंजाब और हरियाणा से चल रही हैं। इसलिए दिल्ली और एनसीआर में पराली जलाने का धुंआ जारी रहेगा, साथ ही दिल्ली और एनसीआर का स्थानीय प्रदूषण भी इसमें इजाफा करेगा। अब, अगले कुछ दिनों में दिल्ली वायु प्रदूषण की स्थिति खराब से बहुत खराब श्रेणी में खिसक सकती है।

इसके अलावा दिवाली भी करीब है, जो 4 नवंबर को मनाई जाएगी, जो नवंबर के पहले सप्ताह में है। उस दौरान पराली जलाना अपने चरम पर होगा और पराली जलाने के धुएं और पटाखों के धुएं का संयुक्त प्रभाव दिल्ली की में प्रदुषण के स्तर को और बढ़ाएगा। जिससे नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली प्रदूषण खतरनाक या बहुत खराब हो सकता है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दो स्थितियां बन सकती हैं, या तो किसी विशेष दिशा से मध्यम हवाओं का निरंतर प्रवाह या कुछ वर्षा प्रदूषण के स्तर को नीचे ला सकती है। हालांकि, दूसरे विकल्प को की सम्भावना है क्योंकि हमें उत्तरी मैदानी इलाकों में कम से कम अगले एक सप्ताह तक किसी भी तरह की मौसम गतिविधि की उम्मीद नहीं है। हालांकि, उत्तर पश्चिमी दिशा से मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है जिससे कुछ राहत मिल सकती है और प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंच सकता है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए बारिश और मध्यम से तेज हवाएं ही एकमात्र समाधान हैं।

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी से तबाही, भूस्खलन और हिमस्खलन से रास्ते बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। यह बारिश और बर्फबारी सूखे से राहत के साथ आफत भी लाई है, सड़कों पर हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बद्रीनाथ में हुए भूस्खलन में 57 मजदूर दब गए हैं जिसमें 22 अब भी लापता हैं। वहीं, 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बर्फबारी देगा।

posted on: 01/03/2025
thumbnail image
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए नई उम्मीद, कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025, जो गुलमर्ग में 22-25 फरवरी को होने थे, बर्फबारी की भारी कमी के कारण स्थगित हो गए। लेकिन 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे गेम्स जल्द ही आयोजित हो सकते हैं!

posted on: 24/02/2025
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का फरवरी 25, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

posted on: 21/02/2025
thumbnail image
बेंगलुरु में बढ़ेगा तापमान, जल्दी महसूस होगी गर्मी

बेंगलुरु में पिछले एक महीने से पूरी तरह से शुष्क मौसम बना हुआ है। शहर में आखिरी बार 19 और 20 जनवरी 2025 को हल्की बारिश दर्ज की गई थी, उसके बाद से बारिश नहीं हुई है।बीते दिन शहर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4°C अधिक था।

posted on: 21/02/2025