Skymet weather

[Hindi] राजधानी में रविवार को होगी बारिश, गिरेगा पारा

February 4, 2017 7:24 PM |

Delhi Rain दिल्ली का मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब पहुँच गया है और जम्मू कश्मीर सहित हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इस सिस्टम के चलते मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है, जो अब पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी भारत के करीब पहुँच गया है। इसके चलते मैदानी राज्यों में आर्द्र हवाओं का प्रवाह बढ़ गया है। शनिवार से ही दिल्ली में बादल छाए हुए हैं।

इससे पहले उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं पर ब्रेक लग गई थी जिससे मैदानी राज्यों में पारा ऊपर जाने लगता है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते ठंड कम हो गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में पारा बढ़कर सामान्य से ऊपर पहुँच गया था। अरब सागर से आने वाली गर्म और आर्द्र हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी राज्यों तक पहुँच रही थी जिससे तापमान में व्यापक बढ़ोत्तरी हुई थी।

हालांकि बादलों के चलते शनिवार को तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम थम गया। दिल्ली और आसपास के शहरों में बारिश के लिए मौसमी परिदृश्य अनुकूल बन चुका है। शनिवार की रात से रविवार की शाम या मध्य रात्रि के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम वर्षा के कुछ दौर देखने को मिल सकते हैं। छिटपुट जगहों पर इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश के चलते सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा जल्द ही नीचे आएगा और फिर से दिल्ली की सर्दी में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Image credit: Prokerala.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try