[Hindi] दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, 1 जनवरी 2021 को 1 डिग्री दर्ज किया गया तापमान, जल्द बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना

January 2, 2021 8:30 AM|

दिल्ली में इस साल रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। उत्तर भारत के अन्य शहरों की तरह ही राष्ट्रीय राजधानी के लोग भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी से परेशान हैं। साल 2021 का पहला दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर 1 जनवरी, 2021 को सुबह का तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार भीषण शीतलहर ने दिल्ली-एनसीआर को अपनी गिरफ्त में लिया है। इससे पहले बीते कई दिनों से दिल्ली में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था और आज से पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री के स्तर पर पहुंचा था।

जनवरी में इतनी कड़ाके की ठंड का यह 15 वर्षों का रिकॉर्ड बना, वह भी जनवरी महीने के पहले दिन। इससे पहले जनवरी में इस तरह की कड़ाके की सर्दी 8 जनवरी, 2006 को पड़ी थी जब न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जनवरी महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली का औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है। दूसरे सप्ताह इसमें कुछ और गिरावट होती है। लेकिन जनवरी माहे के तीसरे सप्ताह से तापमान ऊपर जाने लगता है और महीने के आखिर तक पहुंचते-पहुंचते न्यूनतम तापमान 2 अंकों में यानी 10 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंचाता है। दिसंबर का औसत न्यूनतम तापमान जहां 8.3 डिग्री सेल्सियस है वहीं जनवरी महीने का औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस है।

इस भीषण सर्दी से दिल्ली वालों को 2 जनवरी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि उत्तर भारत में मौसम करवट ले रहा है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के करीब पहुंचेगा। मैदानी राज्यों पर पहले से ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान पर विकसित हो गया है। इन दोनों सिस्टमों के कारण अगले चार-पांच दिनों के दौरान यानी 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पहाड़ी बर्फीली हवाएं नहीं आएंगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान बढ़ते हुए 8-9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली के लोगों को इसी दौरान यानी 2 से 6 जनवरी के बीच इस सर्दी के सीजन की पहली अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। 4 और 5 जनवरी को बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर के शहरों में बारिश के आगामी स्पेल के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। मौसमी स्थितियां संकेत कर रही हैं कि 4 और 5 जनवरी को जब बारिश की तीव्रता ज्यादा होगी उसी दौरान कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद 7 जनवरी के आसपास फिर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है जब दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी फिर से लोगों को परेशान करेगी।

Image credit:The quint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी से तबाही, भूस्खलन और हिमस्खलन से रास्ते बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। यह बारिश और बर्फबारी सूखे से राहत के साथ आफत भी लाई है, सड़कों पर हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बद्रीनाथ में हुए भूस्खलन में 57 मजदूर दब गए हैं जिसमें 22 अब भी लापता हैं। वहीं, 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बर्फबारी देगा।

posted on: 01/03/2025
thumbnail image
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए नई उम्मीद, कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025, जो गुलमर्ग में 22-25 फरवरी को होने थे, बर्फबारी की भारी कमी के कारण स्थगित हो गए। लेकिन 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे गेम्स जल्द ही आयोजित हो सकते हैं!

posted on: 24/02/2025
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का फरवरी 25, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

posted on: 21/02/2025
thumbnail image
बेंगलुरु में बढ़ेगा तापमान, जल्दी महसूस होगी गर्मी

बेंगलुरु में पिछले एक महीने से पूरी तरह से शुष्क मौसम बना हुआ है। शहर में आखिरी बार 19 और 20 जनवरी 2025 को हल्की बारिश दर्ज की गई थी, उसके बाद से बारिश नहीं हुई है।बीते दिन शहर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4°C अधिक था।

posted on: 21/02/2025