[Hindi] दिल्ली में भीषण गर्मी से मिली राहत, गरज के साथ बौछारें बदलेंगी मौसम

May 3, 2016 2:31 PM|

Dust storm in delhi सोमवार कोदिल्लीमें दिन ही सबसे अधिक गर्म नहीं रहा बल्कि रात में भी इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44 डिग्री जबकि पालम में 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सीज़न में पहली बार न्यूनतम तापमान ने भी नया कीर्तिमान बनाया और यह 30 डिग्री के आंकड़े के पार निकल गया। पालम में 31.4 और सफदरजंग में 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दिन और रात के तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहे जिससे इन भागों में भीषण गर्मी का अनुभव किया गया।

चढ़ते पारे के साथ दिल्ली में सोमवार को लू का प्रकोप बना रहा। आमतौर पर लू तब चलती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया जाता है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने पर जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता ही है, लेकिन स्थिति तब और खराब हो जाती है जब दिन के साथ रात में भी 30 डिग्री से अधिक तापमान के चलते भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहे।

स्काइमेट के अनुसार अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने पर रात में पारा 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जाना स्वाभाविक है लेकिन ऐसा प्रायः मई महीने के अंत में होता है जबकि इस बार ऐसी स्थिति मई की शुरुआत में ही देखने को मिल रही है।

दिल्ली के लिए मौसम पूर्वानुमान

स्काइमेट का अनुमान है कि दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी। 3 मई से 5 मई के बीच मेघगर्जना, धूलभरी आँधी और गरज के साथ बौछारों के रूप में प्री-मॉनसूनी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। भीषण हवा के झोंकों के साथ भी बारिश होने के आसार हैं।

हालांकि यह गतिविधियां छिटपुट जगहों पर ही होंगी लेकिन इनके चलते तापमान पर नियंत्रण बना रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मई आमतौर पर बेहद गर्म महीना होता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि मॉनसून के आगमन से पहले उमस और तपिश बढ़ जाती है।

Image Credit: dailymail.co.uk

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: