[Hindi] दिल्ली में जारी रहेगी गर्मी; 8 अक्टूबर से हवा में बदलाव के साथ बढ़ेगी उमस

October 4, 2017 12:45 PM|

Delhi warm weatherदक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बाद से ही दिल्ली में मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चल रही हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।दिल्लीऔर इससे सटे शहरों के इस मौसम में जल्द बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि 8 अक्तूबर से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ चलेंगी जिसके चलते रविवार से उमस भी परेशान करेगी।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ओड़ीशा पर 7 अक्टूबर तक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह सिस्टम क्रमशः पूर्वी उत्तर-प्रदेश पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से उठने वाली आर्द्र हवाओं का प्रवाह दिल्ली तक बढ़ जाएगा। अनुमान है कि 8 सितंबर से उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ सुस्त हो जाएंगी और दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चलना शुरू हो जाएंगी।

[yuzo_related]

हवाओं में बदलाव के चलते राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं, लेकिन उमस बढ़ने से इस गिरावट का फायदा लोगों को गर्मी से राहत के रूप में नहीं मिलेगा। बल्कि गर्मी और उमस की जुगलबंदी से मौसम और परेशान करेगा। उत्तर प्रदेश पर पहुँचने वाले संभावित मौसमी सिस्टमों के चलते दिल्ली में अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। देश भर में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

lightning in delhi

हालांकि उत्तर प्रदेश पर मौसमी हलचल बढ़ने के साथ दिल्ली पर बादल देखे जा सकते हैं। स्काइमेट के अनुसार 12 और 13 अक्टूबर को दिल्ली और इससे सटे पश्चिमी शहरों विशेषकरफ़रीदाबाद,नोएडाऔरगाजियाबादमें आंशिक बादलों के साथ गरज के साथ छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अक्टूबर के पहले पखवाड़े के आखिर में संभावित इस मौसमी बदलाव से दिल्ली वालों को विशेष राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यानि अक्टूबर के शुरुआती 15 दिन गर्म मौसम के साथ ही विदा हो जाएंगे।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: