[Hindi] मौसम दिल्ली का: एक दशक में दूसरी बार ठंडा बीत रहा अप्रैल

April 22, 2020 8:49 AM|

दिल्ली-एनसीआर के लिए 2020 का अप्रैल एक दशक में दूसरा सबसे ठंडा अप्रैल महीना साबित हो सकता है। इससे पहले वर्ष 2012 में अप्रैल में तापमान औसत से नीचे रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली में 2020 में अब तक एक बार ऐसा अवसर आया था जब राजधानी का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा।

रिकॉर्ड के अनुसार 15 अप्रैल को दिल्ली में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वर्ष 2012 में दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री से ऊपर नहीं गया था और यह 4 अप्रैल 2012 को रिकॉर्ड किया गया था। अगर 2009 से लेकर 2019 तक के यानी पिछले एक दशक के आंकड़े देखें तो महज़ 2012 ही ऐसा वर्ष था जब अप्रैल में 40 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड नहीं किया गया। बाकी हर वर्ष 40 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंचा।

इस साल तापमान न बढ़ने का कारण है मार्च और अप्रैल में एक के बाद एक आते रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ। इन सिस्टमों चलते दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बारिश होती रही, और तापमान नहीं बढ़ पाया। इस समय दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। लेकिन 23 अप्रैल को एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों का रुख करेगा। इसके अलावा 27 अप्रैल को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आएगा।

आगामी सिस्टमों के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी मौसम बिगड़ेगा यानि आँधी और बारिश जैसी गतिविधियों की उम्मीद कर सकते हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर अप्रैल के शेष दिनों में शायद ही जाये। अर्थात एक दशक में यह दूसरा अवसर होगा जब अप्रैल महीना औसत से अधिक ठंडा बीतेगा।

Image credit:MyGola

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: