[Hindi] दिल्ली में मॉनसून के बाद कितना बदल जाता है मौसम

November 7, 2020 8:00 AM|

दिल्ली में आमतौर पर मॉनसून की विदाई के बाद बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं। दिल्ली में एक वर्ष की अवधि में औसतन 693 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जाती है। सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना है अगस्त। अगस्त में 246 मिलीमीटर वर्षा औसतन रिकॉर्ड की जाती है। दूसरे नंबर पर है जुलाई जब 205 मिलीमीटर के आसपास बारिश दर्ज होती है। मॉनसून का आखरी महीना होता है सितंबर, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में औसतन 112 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जाती है। 

मॉनसून की वापसी के बाद अक्टूबर महीने में 26 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जाती जाती है। उसके बाद जब बारी नवंबर की आती है तब बारिश औसतन बहुत कम हो जाती है। दिल्ली में नवंबर में सामान्य वर्षा का आंकड़ा महज 3 मिमी है। लेकिन दिल्ली में इस साल मॉनसून सीजन से ही बारिश बहुत कम हो रही है। अगस्त को छोड़कर मॉनसून सीजन के बाकी तीनों महीनों में दिल्ली में बारिश में कमी रही है।

दिल्ली में मॉनसून सीजन में जून से सितंबर के बीच चार महीनों की अवधि में औसतन 605 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जाती है। लेकिन साल 2020 के मॉनसून सीजन में औसत से 37% कम महज़ 455 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। मॉनसून की विदाई और मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। 1 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक जहां दिल्ली में औसतन 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की जानी थी वहां बारिश 0 मिलीमीटर हुई है यानी कि 100% की कमी रही है। 

इन स्थितियों के बीच आने वाले दिनों में भी कोई बदलाव संभावित नहीं है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम विकसित होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से फरवरी के बीच मौसम के संदर्भ में दिल्ली बीते कई वर्षों से प्रदूषण को लेकर सुर्खियां बटोरती रही है। इस बार सोने पे सुहागा बन रहा है शुष्क मौसम, क्योंकि अक्टूबर में होने वाली बारिश से दिल्ली में प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिलती है जो कि नदारद है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्तमान समय में पूर्वी और मध्य प्रशांत महासागर में ला नीना के बढ़ते प्रभाव के कारण भारत की सर्दियां और उत्तर पूर्वी मॉनसून प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि दिल्ली में नवंबर महीने में होने वाली औसत वर्षा का आंकड़ा भी प्राप्त हो पाएगा या नहीं इसमें संदेह है। हालांकि बारिश भले नहीं हो रही है लेकिन तापमान में गिरावट लगातार जारी है। यही क्रम आगे भी जारी रहेगा जिसके चलते इस बात की आशंका है कि दिल्ली के लोगों को बरसों बाद जबरदस्त सर्दी का सामना साल 2020 में करना पड़ सकता है।

Image credit:The Lalit

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी से तबाही, भूस्खलन और हिमस्खलन से रास्ते बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। यह बारिश और बर्फबारी सूखे से राहत के साथ आफत भी लाई है, सड़कों पर हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बद्रीनाथ में हुए भूस्खलन में 57 मजदूर दब गए हैं जिसमें 22 अब भी लापता हैं। वहीं, 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बर्फबारी देगा।

posted on: 01/03/2025
thumbnail image
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के लिए नई उम्मीद, कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025, जो गुलमर्ग में 22-25 फरवरी को होने थे, बर्फबारी की भारी कमी के कारण स्थगित हो गए। लेकिन 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे गेम्स जल्द ही आयोजित हो सकते हैं!

posted on: 24/02/2025
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का फरवरी 25, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

posted on: 21/02/2025
thumbnail image
बेंगलुरु में बढ़ेगा तापमान, जल्दी महसूस होगी गर्मी

बेंगलुरु में पिछले एक महीने से पूरी तरह से शुष्क मौसम बना हुआ है। शहर में आखिरी बार 19 और 20 जनवरी 2025 को हल्की बारिश दर्ज की गई थी, उसके बाद से बारिश नहीं हुई है।बीते दिन शहर में अधिकतम तापमान 33.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4°C अधिक था।

posted on: 21/02/2025