[Hindi] दिल्ली में इस सप्ताह शुष्क मौसम; उमस करेगी परेशान

June 13, 2017 12:16 PM|

Delhi hot and dry weather_India today 600मुंबई और कोलकाता में मॉनसून का आगमन 12 जून को हो गया जबकि राजधानीदिल्लीमें लोगों को मॉनसूनी फुहारों के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। फिलहाल दिल्ली वालों को गर्मी और उमस भरे मौसम से ही दो चार होना होगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि प्री-मॉनसूनी गतिविधियों यानि धूलभरी आँधी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

[yuzo_related]

इस समयपंजाबसेउत्तर प्रदेशहोते हुए बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। यह ट्रफ दिल्ली के उत्तर से जा रही है जिसके चलते दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। अरब सागर सेराजस्थानहोते हुए दिल्ली पहुँच रही हवाओं में आर्द्रता अधिक है जिसके चलते दिल्ली में मंगलवार की सुबह बादलों के साथ हुई। हालांकि यह बादल इतने प्रभावी नहीं हैं कि राजधानी में विशेष बारिश की गतिविधियां देखने को मिलें।

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज़ इस सप्ताह के आखिर तक ऐसे ही बना रहेगा। यानि अगर आप वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है कि आपको निराश होना पड़े। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाने और धुंध बने रहने का अनुमान है। हालांकि प्री-मॉनसून गतिविधियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्काइमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार इस सप्ताह में देर शाम, रात या तड़के कहीं-कहीं धूलभरी आँधी चलने या बादलों की गरज के साथ वर्षा होने के आसार बने रहेंगे। रविवार तक दिल्ली में तापमान बहुत अधिक नहीं रहेगा लेकिन आर्द्रता अधिक होने के चलते उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आखिर में आपके लिए राहत की खबर भी दे दें कि दिल्ली में अगले सप्ताह की शुरूआत में मौसम खुशनुमा हो सकता है क्योंकि 19 जून से बारिश के आसार बन रहे हैं।

Image credit: India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: