[Hindi] दिल्ली में मॉनसून मेहरबान; 15 अगस्त समारोह में बारिश की हल्की बाधा

August 13, 2018 6:15 PM|

Independance Day Celebration in Delhi

दिल्ली में अब तक मॉनसून का प्रदर्शन सामान्य के आसपास रहा है। इस समय भी मॉनसूनी हवाएँ दिल्ली और आसपास के शहरों पर सक्रिय हैं जिसके चलते रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब और उत्तर प्रदेश से होकर गुज़र रही है। इसका असर दिल्ली और एनसीआर पर भी देखने को मिल रहा है।

इससे पहले अगस्त की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई थी जिससे दिल्ली में बारिश में 14% की कमी आ गई है। इस बीच पिछले दो-तीन दिनों से बारिश बढ़ी है जो अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी। ज़ाहिर है इससे बारिश के आंकड़ों में सुधार होगा। शुक्रवार से कुछ इलाकों में रुक-रुक कर हो रही कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश से तापमान नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में 7.8 मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मॉनसून की अक्षीय रेखा फिर से दक्षिण की तरफ आएगी जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में बारिश और बढ़ सकती है। 15 अगस्त को झण्डारोहण समारोह के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि भारी बारिश की आशंका कम है जिससे आयोजन के व्यापक रूप में प्रभावित होने का डर नहीं है। लेकिन कुछ व्यवधान से इंकार भी नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर छाए बादलों और हो रही बारिश के कारण समारोह में आए अतिथियों और बच्चो को तेज़ धूप और उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों की राय में अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में रुक-रुक कर जारी रिमझिम बौछारों के साथ दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। हालांकि जिस तरह से मॉनसून वर्षा दिन भर बनी रहती है वैसी बारिश देखने को नहीं मिलेगी।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: