[Hindi] दिल्ली में अगले सप्ताह बारिश की संभावना लेकिन उससे पहले बढ़ती उमस से परेशान होंगे दिल्लीवासी

August 11, 2019 6:07 PM|

Delhi rains

दिल्ली में एक ब्रेक के बाद बारिश एक बार फिर से शुरू होने वाली है। स्काइमेट के अनुसार, आने वाला सप्ताह राजधानी दिल्ली के लिए बारिश वाला सप्ताह रहेगा।14 और 15 अगस्त के आसपास राजधानी में बारिश की संभावनाहै।

दिल्ली में मौसम बीते 24 घंटों के दौरान मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ था। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीँ, लगातार बादल छाए रहने से उमस का स्तर भी बढ़ा था, जिससे मौसम असहज बना हुआ था।

हालाँकि, अबउत्तरी जम्मू और कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभचिन्हित हुआ है। इसके अलावा, मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर जो इस समय दक्षिणी राजस्थान और गुजरात से होकर गुजर रहा है उसके उत्तर दिशा की ओर आने की उम्मीद है।

दिल्ली के करीब से ट्रफ रेखा के गुजरने के कारण, बारिश में एक बार फिर वृद्धि देखी जा सकती है। अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश की उम्मीद है । लेकिन उससे पहले तक दिल्लीवासियों को गर्म और आर्द्र मौसम परेशान करेगी।

बारिश की तीव्रता 14 अगस्त के आसपास बढ़ेगी, चूंकि उस समय ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तरी दिशा में चल रहा होगा।

Also, Read In English:Delhi Monsoon: Rainy week ahead, humidity to rise

इस दौरान, राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे आसपास के क्षेत्र जैसे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।

Image Credit: Newsfolo 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: