[Hindi] इस सीजन में अधिकतम तापमान के बाद; दिल्ली में बारिश, ओलावृष्टि गिराएँगे तापमान

February 19, 2019 7:56 PM|

Rain in Delhiदिल्ली का मौसम पहले से ही पर्याप्त खेल खेल रहा है। अधिकतम तापमान के बारे में बात करते हुए, कल, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस महीने में सबसे अधिक होता है।

इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली में अधिकतम तापमान ने तीन मौकों पर 25 डिग्री का आंकड़ा पार किया था, जिसमें 5 फरवरी को 25 डिग्री, 6 फरवरी को 25.1 डिग्री और 13 फरवरी को 25.3 डिग्री तापमान था।

आम तौर पर, जैसा कि हम फरवरी के डरे हिस्से में प्रगति करते हैं, तापमान बढ़ने लगते हैं। हालांकि, दिल्ली के लिए औसत अभी भी 23.98 ही होती है। हाल ही में दिल्ली में अधिकतम तापमान उच्चतम रहा और गौर करने की बात यह है की ये वर्षा के बीच दर्ज किया गया। पिछली रात भी, शहर में गरज के साथ बारिश हुई, जो बहुत कम अवधि के लिए थी परंतु काफी तेज़ थी। पिछले 24 घंटों में सफदरजंग में 2.8 मिमी बारिश देखी गई है।

अब अगले तीन दिनों तक भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। वास्तव में, शहर में ओलावृष्टि भी संभव है। हवाएँ बदल गई हैं क्योंकि राजस्थान पे एक हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने मौसम को आर्द्र बना दिया है।

अब अधिक बारिश के साथ, राष्ट्रीय राजधानी पर तापमान कम हो जाएगा और आने वाले दिनों में कम वृद्धि नहीं होगी।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles

thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
गर्मी की वापसी, क्या इस बार मार्च में 40°C पहुंचेगा मुंबई का तापमान?

मुंबई में जल्द ही फिर चिपचिपी गर्मी लौटेगी। मार्च के पहले 15 दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। 11 मार्च को 39.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जमीन पर समुद्री हवा देरी से पहुंचने पर तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मुंबई में 22-23 मार्च के बाद पारा 36°C पार कर सकता है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान, अगले हफ्ते 40°C तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 30.7°C तक पहुंचा, जल्द ही 40°C का स्तर छू सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 20-21 मार्च की रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 25-27 मार्च के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं।

posted on: