[Hindi] दिल्ली में कमजोर हवा और शुष्क मौसम हैं प्रदूषण के कारण

November 1, 2017 11:43 AM|

Delhi pollutionदिल्ली में अगले चार पांच दिनों तक प्रदूषण से राहत के आसार नहीं हैं क्योंकि मौसम की वर्तमान स्थितियों में बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस समय दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण चरम पर है जो आम लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है। सबसे ज्यादा और घातक स्थिति गाजियाबाद में है उसके बाद फरीदाबाद दूसरे नंबर पर है। नोएडा, गुरुग्राम और राजधानी दिल्ली का भी हाल बुरा है। प्रदूषण के वर्तमान स्तर की वजह है बीते लंबे समय से बारिश ना होना और हवाओं की मंद गति।

सफर द्वारा रिकॉर्ड किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नजर डालें तो दिल्ली और आसपास के शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण इन स्थानों पर रहा।

Delhi Pollution_Safar Data

प्रदूषण से दिल्ली और एनसीआर में राहत तभी मिल सकती है जब यहाँ तेज़ उत्तर पश्चिमी हवाएं चलें या जम्मू कश्मीर के पास आने वाले किसी प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाए। बारिश के चलते वातावरण में मौजूद प्रदूषण के काण साफ हो जाते हैं। तेज हवाओं के प्रभाव से भी प्रदूषण के रूप में मौजूद धूल, धुआं और अन्य हानिकारक काण साफ हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध होता है जिससे राहत मिलती है।

मौसम विशेषज्ञों की नजर से देखें तो इस स्थिति में अगले 4-5दिनों तक कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। यानि दिल्ली वालों को अगले 4-5 दिनों तक खतरनाक प्रदूषण से संघर्ष करना होगा। प्रदूषण का खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। इसके चलते ध्यान रखें कि खुले में डीप ब्रीदिंग यानी गहरी सांस लेने से बचें। बाहर निकलें तो हवा को फिल्टर करने वाले मास्क या सूती कपड़े मुंह पर अवश्य लगाएं। किसी तरह के सांस संबंधी संक्रमण की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें और लापरवाही ना करें।

इस बीच उम्मीद करते हैं कि अगले 4-5 दिनों के बाद हवाओं के रुख में बदलाव होगा और फिर से दिल्ली की हवा साफ होगी ताकि आप सुबह के समय पार्क में जोगिंग का आनंद ले सकेंगे। इस बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का क्रम शुरू हो गया है और यह अब सामान्य से कुछ नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके चलते सुबह और रात में हल्की ठंडक ने दस्तक दे दी है।

Image credit: 99acresc.om

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: